बक्सर: ज्योति प्रकाश चौक के पास नगर परिषद के कचरे में लगी आग, धुएं से सड़क पर छाया अंधेरा, लोगों को हुई परेशानी
Buxar, Buxar | May 4, 2025 नगर परिषद क्षेत्र में रविवार को 6 बजे संध्या समय नगर के ज्योति प्रकाश चौक पर नहर में निस्तारित कचरे में अचानक आग लग गया. जिसके बाद कचरे से निकलने वाले धुंआ से आस-पास तथा स्टेशन रोड के साथ ही ज्योति प्रकाश चौक अंधेरा में डूब गया. वहीं सडक व आबादी के बीच फैले धुंआ से लोगों को घुटन महसूस होने लगी. इसके साथ ही वहां से गुजरने वाले लोगों को अनचाहे रोना पड़ रहा है.