बक्सर: पडरी गांव में गोलीबारी से दहशत, पुलिस कर रही जांच
Buxar, Buxar | May 5, 2025 जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के पड़री गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्व के विवाद में दहशत फैलाने के इरादे से एक परिवार के दरवाजे पर तीन राउंड गोली चलाने की घटना हुई है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम जांच में जुट गई है।