बक्सर: बक्सर स्टेशन पर दो अलग-अलग ट्रेनों से चोरी के मोबाइल के साथ दो चोर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | May 4, 2025 आरपीएफ पुलिस द्वारा रविवार को विशेष अभियान चलाया गया. जिसमें अलग-अलग ट्रेनों से चोरी के मोबाइल के साथ दो चोरों को बक्सर स्टेशन पर पकड़ा गया. वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रकाश कुमार पंडा के निर्देशन में आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में बक्सर स्टेशन पर अभियान चलाया गया जिसमें अलग-अलग ट्रेन से दो मोबाइल चोर गिरफ्तार किए गए.