बक्सर: जिले में रोको-टोको अभियान: 12 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹37,000 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | May 4, 2025 जिले में अलग अलग इलाकों से पिछले 24 घंटे में कुल 12 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार हत्या के प्रयास कांड में 2, पाॅक्सो एक्ट में 1, शराब के सेवन में 8, वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं पुलिस के द्वारा जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। जिसमें 37 हजार रूपए जुर्माना वसुला गया।