कोलगंवा पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पति, सास और ससुर को किया गिरफ्तार
कोलगंवा थाना पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर स्नेहिल सिंह की संदिग्ध मौत मामले पर आरोपी पति सहित सास एवम ससुर को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने बताया कि बीते दिनों शहर के वरदा डी शुक्ला में डाक्टर स्नेहिल सिंह का कमरे के पंखे से फांसी के फंदे पर संदिग्ध हालत में लटकता हुआ शव बरामद हुआ था जिसपर मृतिका के आठ साल के बेटे एवम मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया था।