तरबगंज: मंहगूपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पिता-पुत्र पर पर पालतू गाय को भाला मारने का लगाया आरोप, थाने में दी तहरीर
मंहगूपुर गांव के बखिरा मजरा निवासी जगदीश प्रसाद तिवारी ने थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है।कि शनिवार की रात्रि में 8 30 बजे उनकी गाय खूंटे में बंधी थी।जिसे आवारा मवेशी परेशान कर रहे थे, जिससे गाय खूंटे से खुल गई और भागने लगी तभी गांव के ही विपक्षी विद्या सागर पांडे पुत्र भीखी पांडे और उनके बेटे अनूप पांडे ने गाय को भाला मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।