तरबगंज: वजीरगंज क्षेत्र की अनोखी ग्रामपंचायत जमुनहा मझरेती, 20 मई को मतदाता दो सांसदों को चुनने के लिए करेंगे मतदान
वजीरगंज क्षेत्र की ग्रामपंचायत जमुनहा मझरेती प्रदेश ही नही देश की अनोखी ग्रामपंचायत है जिसके मतदाता दो सांसद चुनेंगे।सुनने में अजीब लग रहा पर ये सच है।ग्रामपंचायत जमुनहा मझरेती में दो राजस्व गांव है जो अलगअलग लोकसभा क्षेत्रों के में आते हैं जिसमें जमुनहामझरेती के 701मतदाता कैसरगंज लोकसभा जबकि राजस्व गांव बौगड़ा के 791मतदाता गोण्डा लोकसभा के लिए मतदान करेंगे।