देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले के एक आरोपी को घटना के मात्र चंद घण्टों बाद शिव चौक से किया गिरफ्तार
शुक्रवार को एक युवती ने गांव कुरलकी निवासी जयपाल सिंह पुत्र प्रीतम सिंह पर वादिया के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घटना के महज कुछ घण्टों बाद ही आरोपी जयपाल सिंह को देवबंद के शिव चौक स्थित उसके मसकन से दबोच लिया।