Ghaziabad Dubble Murder: 3 दिन पहले चाकू लाया, गद्दे के नीचे छिपाया! फिर पत्नी-बेटी की हत्या | Crime
Ghaziabad Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा इलाके के लोकप्रिय विहार में पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
पुलिस जांच और सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक आरोपी राजा अंसारी पर अपनी पत्नी और बड़ी बेटी की हत्या करने का आरोप है, जबकि छोटी बेटी भी हमले में घायल हुई और इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।
मामले में अब यह सवाल भी चर्चा में है कि क्या वारदात की तैयारी पहले से की गई थी? रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चाकू पहले से लाकर गद्दे के नीचे छिपाने की बात बताई है। पत्नी द्वारा पैसे मांगने और दवा लेने को लेकर विवाद की बातें भी अलग-अलग रिपोर्टों में सामने आई हैं।
#Ghaziabad #GhaziabadNews #DoubleMurder #CrimeNews #UPNews #GhaziabadCrime