Kanpur News: 80 मरीजों की जांच… 15 को FREE Hearing Machine! कानपुर के इस अस्पताल ने जीता दिल
❤️ कानपुर में जनसेवा की शानदार तस्वीर!
जाजमऊ की पुरानी चुंगी स्थित चौधरी एहसान करीम हॉस्पिटल में रविवार को नि:शुल्क नाक, कान और गला रोग परीक्षण शिविर लगाया गया।
इस कैंप में 80 मरीजों की जांच की गई।
खास बात ये रही कि मरीजों का रजिस्ट्रेशन और जांच मुफ्त रही, वहीं मरीजों को मुफ्त दवाएं भी दी गईं।
सबसे बड़ी राहत 15 मरीजों को मिली, जिन्हें सुनने वाली मशीन यानी Hearing Aid मुफ्त उपलब्ध कराई गई।
नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आसिफ एजाज ने मरीजों की जांच की।
अस्पताल के मैनेजर सोहैल अहमद और अस्पताल की टीम के साथ पैरामेडिकल स्टाफ ने कैंप को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया।
अस्पताल की ओर से जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने की बात भी बताई गई है।
📍 जाजमऊ, कानपुर
#Kanpur #Jajmau #FreeTreatment #FreeMedicalCamp #ENTCamp #KanpurNews #HearingAid #AminWelfareTrust #जनसेवा