राजगढ़: राजगढ़ सांसद रोडमल नागर ने BSNL महाप्रबंधक व अधिकारियों संग कनेक्टिविटी विस्तार पर चर्चा की
राजगढ़ सांसद रोडमल नागर में आज शनिवार की सुबह 11:30 बजे के लगभगBSNL (भोपाल सर्किल) के महाप्रबंधक (GM) श्री महेंद्र सिंह धाकड़ एवं अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र में कनेक्टिविटी के विस्तार पर विस्तृत संवाद हुआ। संवाद का मुख्य उद्देश्य जिले की प्रत्येक पंचायत तक BSNL के 4G/5G नेटवर्क को पहुंचाना और ग्रामीण क्षेत्रों में सिग्नल की व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।