पुलिस के मुताबिक, दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमरताल गांव का युवक संजय साहू, लोगों को शराब पिलाने के लिए साधन उपलब्ध करा रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और पुलिस को आते देखकर शराब पीने वाले मौके से भाग गए। पुलिस ने शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले संजय साहू को गिरफ्तार किया है।