अकलतरा: लटिया फाटक के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन की ठोकर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, ड्राइवर पिकअप छोड़कर भागा
पुलिस के मुताबिक, दरअसल, खोंड़ गांव का बुजुर्ग रामकुमार श्रीवास, साइकिल से पकरिया गांव जा रहा था। इस दौरान वह अकलतरा के लटिया फाटक पहुंचा था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। अकलतरा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।