अकलतरा थाना क्षेत्र के बरगवां गांव में पेड़ पर युवक की लाश लटकी मिली है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है। मृतक का नाम भीमराज सूर्यवंशी बताया जा रहा है और वह कन्हईबंद गांव का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, खेत के पेड़ पर लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी।