दरअसल, बनाहिल गांव के बुद्धेश्वर केंवट का 6 वर्षीय बेटा ओम केंवट, स्कूल से पैदल घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। घटना के बाद मौके पर तनाव रहा, जिसके बाद पुलिस बल तैनात रहा।