अकलतरा: अकलतरा विधानसभा के बसपा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. विनोद शर्मा ने BJP ज्वाइन किया, डिप्टी सीएम विजय शर्मा रहे मौजूद
अकलतरा विधानसभा के बसपा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. विनोद शर्मा को चाम्पा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने स्वागत कर भाजपा में प्रवेश कराया है। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। छह माह पहले डॉ. शर्मा ने बसपा से इस्तीफा दे दिया था।