अकलतरा: अकलतरी में शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज
अकलतरा पुलिस ने अकलतरी गांव से शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले सूरज साहू को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, अकलतरी गांव के सूरज साहू, लोगों को शराब पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहा है। फिर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और पुलिस को आते देखकर शराब पीने वाले मौके से भाग गए।