सोहागपुर: कोतवाली थाने में मारपीट करने का मामला हुआ दर्ज पुलिस ने गुरुवार को दी जानकारी वार्ड क्रमांक 33 का मामला
शहडोल जिले के कोतवाली थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी सुखदास बैगा ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी पिंकू बैगा एवं विनोद बैगा के द्वारा जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।