सोहागपुर: नगर के स्वागत पैलेस के बगल में स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में मनाया गया मानवता एकता दिवस
जिला मुख्यालय में स्थित एफसीआई स्वागत पैलेस के बगल में स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में बुधवार को मानवता एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों के भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।इस अवसर पर महात्मा ने कहा कि बाबा गुरबचन सह महाराज ने मानवता को कायम रखने के लिए अपना जीवन लगा दिया। 24 अप्रैल 1980 की रात वह शहीद हुए थे।