सोहागपुर: वार्ड क्रमांक 14 में सूने घर में अज्ञात चोरों ने की चोरी, नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर किए पार
शहडोल कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 में राजेंद्र प्रसाद शर्मा के घर में अज्ञात चोरों ने सूने घर पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जहां नगदी सहित सोने चांदी के जेवर अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। मामले पर कोतवाली पुलिस ने धारा 457,380 का अपराध दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है