सोहागपुर: गुरुग्राम हरियाणा में 27 से 30 अप्रैल तक होगा बास्केटबॉल का आयोजन, शहडोल की चयनित टीम को अधिकारियों ने दी बधाई
शहडोल सहायक संचालक खेल ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय खेल 17 वर्ष बालक बास्केट बॉल प्रतियोगिता गुरुग्राम हरियाणा में 27 से 30 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी बास्केट बॉल प्रतियोगिता हेतु मध्य प्रदेश के चयनित बास्केट बॉल टीम में शहडोल के खिलाड़ियों को कमिश्नर,एडीजीपी,कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने बधाई दी है।