सोहागपुर: ज़िले भर की पुलिस ने मुख्य मार्ग पर लगाया वाहन चेकिंग अभियान, 33 वाहनों का काटा चालान
शहडोल जिले की पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस ने मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान लगाकर 33 वाहनों का चालान काटकर 10500 का जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने बताया है कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 33 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है।