बक्सर: एपीएचसी चुरामनपुर में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, 72 मरीजों की हुई जांच
Buxar, Buxar | Jan 25, 2025 बक्सर सदर प्रखंड स्थित एपीएचसी चुरामनपुर अंतर्गत पंचायत भवन चुरामनपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार को दिन के 1बजे किया गया. शिविर में स्थानीय मरीजों की काफी संख्या में लोग पहुंचे. शिविर में कुल 72 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क औषधि उपलब्ध कराया गया. इसको लेकर शनिवार को सदर प्रखंड कार्यालय द्वारा संध्या 5:00 बजे अपडेट जारी की गई है.