गढ़वाल कमिश्नर से मिला यूकेडी का प्रतिनिधिमंडल।
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने गुलदार के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों को राहत दिलाने, चारधाम यात्रा मार्ग को पौड़ी से जोड़कर स्थानीय रोजगार बढ़ाने तथा श्रीनगर डंपिंग ज़ोन की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। यूकेडी ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं कमिश्नर ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Pauri, Garhwal | Jun 11, 2026