पथरिया: वीरागोदय के पास डंपर की टक्कर से गोमाता की रीढ़ की हड्डी टूटी, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की सेवा
Patharia, Damoh | Nov 10, 2026 पथरिया-दमोह मार्ग पर वीरागोदय के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से गोमाता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सेवा में जुटे। कार्यकर्ताओं ने वाहन चालकों से पशुओं को देखकर धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की। साथ ही पथरिया में गौशाला नहीं होने पर सवाल उठाये है।