कादरगंज गंगा घाट पर महाशिवरात्रि पर्व के बाद गंदगी का अंबार लग गया है। कांवड़ लेकर गंगा जल लेने पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के बाद घाट परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। सड़ी-गली फूलमालाएं, प्लास्टिक कचरा और बिखरी पूजन सामग्री से हालात बदहाल हो गए हैं। घाट की सीढ़ियों से लेकर तट किनारे तक गंदगी फैली हुई है, जिससे दुर्गंध उठ रही है।