इटारसी: इटारसी के मरोड़ा रोड से अवैध रेत परिवहन करती एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खनिज विभाग ने ज़ब्त की, रामपुर गुर्रा थाने में खड़ी कराई
नर्मदापुरम कलेक्टर के निर्देश पर जिले में रेत के अवैध परिवहन और उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को दोपहर करीब 3.30 बजे खनिज विभाग की टीम ने इटारसी के मरोड़ा रोड पर रेत खनिज का अवैध परिवहन करते हुए एक वाहन जप्त किया। जप्त वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए रामपुरगुर्रा थाने में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।