अरवल: बेलखारा गांव के पास से पिचकारी में शराब लेकर जा रहे युवक को उत्पाद विभाग की पुलिस ने किया गिरफ्तार
Arwal, Arwal | Mar 25, 2024 उत्पाद विभाग की पुलिस होली पर्व के मौके पर शराब तस्करों को पकड़ने के लिए अलग-अलग तरकीब अपना रही है। इसी क्रम में अंकोपुर गांव निवासी अखिलेश राम को पिचकारी में शराब भरकर ले जाते समय जांच के दौरान पुलिस के द्वारा पकड़ा गया है। गिरफ्तार अखिलेश राम को जेल भेजा जा रहा है।