अरवल: 152 जगहो पर शांतिपूर्ण तरीके से होलिका दहन जिला प्रशासन ने कराया संपन्न।
Arwal, Arwal | Mar 25, 2024 जिले में 152 जगहो पर शांतिपूर्ण तरीके से होलिका दहन संपन्न करा लिया गया। इन जगहों पर सुरक्षा के लिए पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी को विशेष विधि व्यवस्था बनाए जाने को लेकर निर्देश भी जारी किया गया था। महिलाओं पर अश्लीलता करने को लेकर जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने सख्त रोक लगा रखी है।