अरवल: जिला मुख्यालय में होलिका दहन के बाद कीर्तन मंडलियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Arwal, Arwal | Mar 25, 2024 होलिका दहन के बाद कीर्तन मंडलियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर कीर्तन मंडलियों ने होलिका दहन स्थल पर जुटे लोगों ने ढोलक की थाप पर जोगीरा और होली के गीतों पर खूब जमकर ठुमके लगाए। होलिका दहन स्थल पर उत्सव का माहौल था। ढोलक की थाप और झाल, हारमोनियम पर लोगों ने जोगीरा सा, रा, रा, तो कहीं होली खेले नंदलाल गीतों की गूंज गूंजती रही।