अरवल: मिक्सर मशीन में मसाला पीसने के दौरान करंट लगने से एक महिला हुई जख्मी, सदर अस्पताल में किया गया भर्ती
Arwal, Arwal | Mar 25, 2024 मिक्सर मशीन से मसाला पीसने के क्रम में बिजली का करंट लगने से एक महिला बेहोश होकर गिर गई। जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में महिला को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। महिला बेलाव गांव के नागेंद्र पासवान की पत्नी काजल कुमारी बताई जा रही है।