सहाड़ा: सूरजपुरा में पत्नी को लेने ससुराल गए दामाद के साथ सास सहित 2 लोगों ने की मारपीट, घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
धोलपुरा निवासी युवक बुधवार को सूरजपुरा अपनी पत्नी को लेने अपने ससुराल गया हुआ था इसी दौरान सास द्वारा अपनी बेटी को भेजने से मना करने पर सास व दामाद में विवाद हो गया जिस पर सास सहित दो जनों ने दामाद के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया घायल युवक को उपचार हेतु निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया| अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल योग का उपचार जारी है|