कुंडा: बाघराय पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास से हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार
बाघराय पुलिस ने मंगलवार शाम 5 बजे 'हत्या के प्रयास' के आरोपी रोमित को गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने पुरानी रंजिश में एक युवक पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह त्वरित कार्रवाई की।