कुंडा: कुण्डा पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 1.400 किलो गांजे के साथ तस्कर सुरेश पटेल को गिरफ्तार किया
प्रतापगढ़ के एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में "ऑपरेशन प्रहार" के तहत कुण्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बरई रोड आम की बाग के पास से शातिर गांजा तस्कर सुरेश पटेल को 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया और रविवार शाम 6 बजे जेल भेज दिया। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किय