बहादुरपुर: काछी बरखेड़ा गांव से 23 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले काछी बरखेड़ा गांव से एक 23 वर्षीय युवती लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया की युवती की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी लड़की बिना बताए कहीं चली गई। पुलिस ने मां की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है ।