बहादुरपुर: इकोदिया ग्राम पंचायत सचिव ने सड़क पर की शराब पार्टी, वीडियो हुआ वायरल
बहादुरपुर तहसील क्षेत्र के इकोदिया ग्राम पंचायत सचिव का बीच सड़क पर शराब पार्टी करते हुए वीडियो सामने आया है। इकोदिया ग्राम पंचायत के सचिव मलखान सिंह कुशवाह का यह वीडियो रविवार को दोपहर 3 बजे वायरल हुआ। वीडियो में सचिव कुशवाह तीन अन्य लोगों के साथ सड़क किनारे बैठे दिख रहे हैं। उनके बीच शराब से भरे गिलास रखे हैं।