अशोकनगर जिले में शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। बहादुरपुर से एक किलोमीटर दूर सुमेर गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार सभी आठ लोग घायल हो गए। इनमें चालक समेत तीन लोगों की स्थिति गंभीर है।