बहादुरपुर: करीला माता मंदिर से 19 वर्षीय युवती लापता, बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया
शुक्रवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार करीला माता मन्दिर से एक 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, हन्नाखेड़ी निवासी शैतान सिंह उम्र 55 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि करीला माता मन्दिर से उसकी बेटी सीता उम्र 19 वर्ष बिना बताये कहीं चली गई है, फरियादी की शिकायत पर बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।