बहादुरपुर: करीला मंदिर में सीढ़ियां टूटने के मामले में भोपाल आईजी ने की जांच, मुख्यमंत्री के सीडीओ के उतरने के बाद हुआ था हादसा
अशोकनगर के करीला मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में हुई चूक की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को रंगपंचमी के अवसर पर मंदिर में दर्शन के बाद जब मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात कर रहे थे, तब लोहे की सीढ़ियां अचानक टूट गईं। सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से मुख्यमंत्री को चोट से बचा लिया गया।