कसडोल: सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं कन्या शाला में छात्रों से किया संवाद
विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन, अच्छे संस्कार, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। साथ ही विकसित भारत 2047 के संकल्प से जुड़ते हुए विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने विद्यार्थियों से कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के विकसित भारत है