आमस: ग्रामीण एसपी ने आमस थाना का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Amas, Gaya | Sep 15, 2026 गया ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जसवाल ने मंगलवार को आमस थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान शेरघाटी डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। थाना पहुंचते ही एसपी ने सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर लिया और थाने के अभिलेखों की जांच की। उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा की और त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। एसपी ने थाने की साफ-सफाई, मालखाना, हाजत और महिला हेल्प डेस्क का भी