तहसीलदार ने किया खाद वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण, 800 टोकन किए जारी
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार तहसीलदार नरवर श्री विजय कुमार त्यागी ने विकासखंड अंतर्गत शासकीय एवं निजी खाद वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निजी खाद विक्रेताओं को निर्देश दिए कि टोकन व्यवस्था के आधार पर किसानों को पारदर्शी, सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
कृषकों की सुविधा और सुचारू वितरण व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही कुल 800 टोकन वितरित किए गए, ताकि किसानों को बिना किसी परेशानी के समय पर खाद मिल सके।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri