जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त कलेक्टर श्री वर्मा : स्कूलों के औचक निरीक्षण के दिए निर्देश,
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS ने जिले की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती की है। उन्होंने आज अधिकारियों को समस्त ब्लॉक में शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई के स्तर, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता देखी जा सके।
इन निर्देशों के तहत संयुक्त कलेक्टर सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिक्षकों की उपस्थिति देखी। कक्षाओं में जाकर पठन-पाठन का जायजा लिया, बच्चों से बातचीत की और साफ-सफाई व मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता परखी। जिलेभर के स्कूलों में इस औचक निरीक्षण से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि शिक्षकों की उपस्थिति या शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर स्कूल खुलें और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri
64 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026