शासकीय आईटीआई शिवपुरी में प्लेसमेंट ड्राइव, मारुति सुजुकी में 63 प्रशिक्षणार्थियों का चयन
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) शिवपुरी में मारुति सुजुकी कंपनी, गुजरात द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। इसमें आईटीआई के फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
150 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया भाग, 63 अंतिम रूप से चयनित
शासकीय आईटीआई शिवपुरी के प्राचार्य श्री हेमंत दंडोतिया ने बताया कि कंपनी द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 150 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 63 प्रशिक्षणार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 28,300 रुपये प्रतिमाह सीटीसी के साथ अन्य निर्धारित सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Skill Development, Madhya Pradesh
#shivpuri
21 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026