बैतूल नगर: SC हॉस्टल पर छात्रों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा, अधीक्षक को हटाने की मांग
बैतूल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हमलापुर स्थित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के दर्जनों छात्र अपनी समस्याओं को लेकर मगंलवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंच गए। छात्रों ने क्रांतिकारी नेता करण चढ़ोकार के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की और छात्रावास अधीक्षक कमलेश राक्से को तत्काल हटाने की मांग कर दी।मामला इतना बढ़ गया कि करीब एक घंटे तक कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा