Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

*सफलता की कहानी* *सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर* *जीविका से मिली नई पहचान: निकिता कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल* जहानाबाद जिले के काको प्रखंड अंतर्गत डेढ़सैया पंचायत के धरमपुर गांव निवासी निकिता कुमारी आज ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरी हैं। जीविका से जुड़कर उन्होंने न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की है, बल्कि समाज में अपनी एक अलग पहचान भी बनाई है। *निकिता कुमारी गुलाब जीविका स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं*। जीविका से जुड़ने से पहले वे एक गृहिणी थीं और उनकी कोई व्यक्तिगत आय नहीं थी। परिवार की आजीविका अन्य सदस्यों की आय पर निर्भर थी, जिसके कारण परिवार को कई आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। सीमित संसाधनों के बीच परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति करना कठिन था। *जीविका समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआ�

64 views | Jehanabad, Bihar | Jun 10, 2026

MORE NEWS

*विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण एवं श्रम भवन में कार्यशाला का आयोजन*

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार दिनांक 12 जून, 2026 को जिले में बाल श्रम उन्मूलन एवं जन-जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में सर्वप्रथम प्रातः 07:00 बजे संयुक्त श्रम भवन, जहानाबाद से एक जागरूकता रैली का आयोजन श्रम अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली कारगिल चौक, अम्बेडकर चौक होते हुए अरवल मोड़ तक निकाली गई। रैली में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कार्यालय कर्मी, विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं श्रमिकों ने भाग लेकर बाल श्रम उन्मूलन का संदेश आमजन तक पहुंचाया।

इस अवसर पर संयुक्त श्रम भवन, जहानाबाद से बाल श्रम उन्मूलन संबंधी जन-जागरूकता फैलाने हेतु एक जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया जो जिले के शहरी क्षेत्रों एवं विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर बाल श्रम निषेध एवं बच्चों के अधिकारों के संबंध में लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा।

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में ग्राम प्लेक्स सभागार, जहानाबाद में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बाल श्रम उन्मूलन, बाल अधिकारों की रक्षा तथा बच्चों को शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु संकल्प लिया।

इसके उपरांत संयुक्त श्रम भवन, जहानाबाद के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन श्रम अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न प्रखंडों से आए श्रमिकों, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गैर-सरकारी संस्थाओं के सदस्यों एवं विभागीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में ग्राम स्वराज समिति, घोषी, सेंटर डायरेक्ट, तटवासी समाज न्यास सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु जिले में संचालित धावा दल की गतिविधियों, बाल श्रमिकों की पहचान, विमुक्ति, पुनर्वास तथा बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला के अंत में श्रम अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का अपील किया गया।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण एवं श्रम भवन में कार्यशाला का आयोजन* विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार दिनांक 12 जून, 2026 को जिले में बाल श्रम उन्मूलन एवं जन-जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सर्वप्रथम प्रातः 07:00 बजे संयुक्त श्रम भवन, जहानाबाद से एक जागरूकता रैली का आयोजन श्रम अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली कारगिल चौक, अम्बेडकर चौक होते हुए अरवल मोड़ तक निकाली गई। रैली में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कार्यालय कर्मी, विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं श्रमिकों ने भाग लेकर बाल श्रम उन्मूलन का संदेश आमजन तक पहुंचाया। इस अवसर पर संयुक्त श्रम भवन, जहानाबाद से बाल श्रम उन्मूलन संबंधी जन-जागरूकता फैलाने हेतु एक जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया जो जिले के शहरी क्षेत्रों एवं विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर बाल श्रम निषेध एवं बच्चों के अधिकारों के संबंध में लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में ग्राम प्लेक्स सभागार, जहानाबाद में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बाल श्रम उन्मूलन, बाल अधिकारों की रक्षा तथा बच्चों को शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु संकल्प लिया। इसके उपरांत संयुक्त श्रम भवन, जहानाबाद के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन श्रम अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न प्रखंडों से आए श्रमिकों, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गैर-सरकारी संस्थाओं के सदस्यों एवं विभागीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में ग्राम स्वराज समिति, घोषी, सेंटर डायरेक्ट, तटवासी समाज न्यास सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु जिले में संचालित धावा दल की गतिविधियों, बाल श्रमिकों की पहचान, विमुक्ति, पुनर्वास तथा बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला के अंत में श्रम अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का अपील किया गया। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 12, 2026

*विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण एवं श्रम भवन में कार्यशाला का आयोजन*

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार दिनांक 12 जून, 2026 को जिले में बाल श्रम उन्मूलन एवं जन-जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में सर्वप्रथम प्रातः 07:00 बजे संयुक्त श्रम भवन, जहानाबाद से एक जागरूकता रैली का आयोजन श्रम अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली कारगिल चौक, अम्बेडकर चौक होते हुए अरवल मोड़ तक निकाली गई। रैली में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कार्यालय कर्मी, विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं श्रमिकों ने भाग लेकर बाल श्रम उन्मूलन का संदेश आमजन तक पहुंचाया।

इस अवसर पर संयुक्त श्रम भवन, जहानाबाद से बाल श्रम उन्मूलन संबंधी जन-जागरूकता फैलाने हेतु एक जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया जो जिले के शहरी क्षेत्रों एवं विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर बाल श्रम निषेध एवं बच्चों के अधिकारों के संबंध में लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा।

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में ग्राम प्लेक्स सभागार, जहानाबाद में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बाल श्रम उन्मूलन, बाल अधिकारों की रक्षा तथा बच्चों को शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु संकल्प लिया।

इसके उपरांत संयुक्त श्रम भवन, जहानाबाद के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन श्रम अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न प्रखंडों से आए श्रमिकों, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गैर-सरकारी संस्थाओं के सदस्यों एवं विभागीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में ग्राम स्वराज समिति, घोषी, सेंटर डायरेक्ट, तटवासी समाज न्यास सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु जिले में संचालित धावा दल की गतिविधियों, बाल श्रमिकों की पहचान, विमुक्ति, पुनर्वास तथा बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला के अंत में श्रम अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का अपील किया गया।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण एवं श्रम भवन में कार्यशाला का आयोजन* विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार दिनांक 12 जून, 2026 को जिले में बाल श्रम उन्मूलन एवं जन-जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सर्वप्रथम प्रातः 07:00 बजे संयुक्त श्रम भवन, जहानाबाद से एक जागरूकता रैली का आयोजन श्रम अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली कारगिल चौक, अम्बेडकर चौक होते हुए अरवल मोड़ तक निकाली गई। रैली में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कार्यालय कर्मी, विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं श्रमिकों ने भाग लेकर बाल श्रम उन्मूलन का संदेश आमजन तक पहुंचाया। इस अवसर पर संयुक्त श्रम भवन, जहानाबाद से बाल श्रम उन्मूलन संबंधी जन-जागरूकता फैलाने हेतु एक जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया जो जिले के शहरी क्षेत्रों एवं विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर बाल श्रम निषेध एवं बच्चों के अधिकारों के संबंध में लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में ग्राम प्लेक्स सभागार, जहानाबाद में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बाल श्रम उन्मूलन, बाल अधिकारों की रक्षा तथा बच्चों को शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु संकल्प लिया। इसके उपरांत संयुक्त श्रम भवन, जहानाबाद के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन श्रम अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न प्रखंडों से आए श्रमिकों, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गैर-सरकारी संस्थाओं के सदस्यों एवं विभागीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में ग्राम स्वराज समिति, घोषी, सेंटर डायरेक्ट, तटवासी समाज न्यास सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु जिले में संचालित धावा दल की गतिविधियों, बाल श्रमिकों की पहचान, विमुक्ति, पुनर्वास तथा बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला के अंत में श्रम अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का अपील किया गया। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 12, 2026

*14 एवं 17 जून को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा के कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को किया ब्रीफ, दिए गए आवश्यक निर्देश*

आज दिनांक 12 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री अपराजित लोहान की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य सिपाही के 1697 पद, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) में कक्षपाल के 2431 पद तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के 108 पदों सहित कुल 4236 पदों पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 14 जून, 2026 (रविवार) एवं 17 जून, 2026 (बुधवार) को दो पालियों में किया जाना है।

प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 03:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक आयोजित होगी जो जिले के कुल 10 परीक्षा केन्द्रों— राज्य संपोषित बालिका इंटर स्कूल, जहानाबाद, एस.आर.के. +2 स्कूल, पंडुई, हाई स्कूल हाटी (काको), उत्क्रमित विद्यालय डेढ़सैया, रामकृष्ण परमहंस विद्यालय, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, मुरलीधर इंटर स्कूल, प्रतिभा पल्लवन मेमोरियल स्कूल, आदर्श मध्य विद्यालय ऊँटा एवं गौतम बुद्ध इंटर स्कूल में किया जाना है।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय प्रथम पाली के लिए पूर्वाह्न 08:00 बजे तथा द्वितीय पाली के लिए अपराह्न 01:00 बजे निर्धारित किया गया है। प्रथम पाली के लिए पूर्वाह्न 09:00 बजे तथा द्वितीय पाली के लिए अपराह्न 02:00 बजे परीक्षा केन्द्रों का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

ब्रीफिंग के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा को पूर्णतः कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों को आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी निगरानी, फोटोग्राफी एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में बताया गया कि किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा केन्द्र अथवा परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ऐसे किसी भी उपकरण के साथ पकड़े जाने पर संबंधित अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा तथा इसे कदाचार की श्रेणी में माना जाएगा।

*स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे परीक्षा केन्द्रों पर प्रत्येक अभ्यर्थी की भौतिक जांच सुनिश्चित करें तथा किसी के पास लिखित सामग्री, सादा कागज, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, डिजिटल डायरी, पामटॉप, पीडीए अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न हों की पूर्णतः सत्यता की जाए। महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाएगी तथा हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाएगा।*

जिला पदाधिकारी ने सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों पर मेडिकल किट, पेयजल, ओआरएस, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, समुचित प्रकाश व्यवस्था एवं जनरेटर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिया अग्निशमन पदाधिकारी को सभी परीक्षा केंद्रों को अग्नि सुरक्षा मानक के अनुरूप जांच करने का निर्देश किया।

परीक्षा के सफल संचालन एवं त्वरित सूचना आदान-प्रदान हेतु अनुमंडल कार्यालय, जहानाबाद में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06114-223013 निर्धारित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों एवं उसके आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों, पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सघन जांच कर सतत निगरानी रखने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

अंत में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षकों को समन्वित रूप से कार्य करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया।

उक्त ब्रीफिंग में संयुक्त सचिव सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अपर समाहर्ता विभागीय जांच,सिविल सर्जन,अनुमंडल पदाधिकारी, सभी जोनल पदाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*14 एवं 17 जून को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा के कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को किया ब्रीफ, दिए गए आवश्यक निर्देश* आज दिनांक 12 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री अपराजित लोहान की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य सिपाही के 1697 पद, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) में कक्षपाल के 2431 पद तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के 108 पदों सहित कुल 4236 पदों पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 14 जून, 2026 (रविवार) एवं 17 जून, 2026 (बुधवार) को दो पालियों में किया जाना है। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 03:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक आयोजित होगी जो जिले के कुल 10 परीक्षा केन्द्रों— राज्य संपोषित बालिका इंटर स्कूल, जहानाबाद, एस.आर.के. +2 स्कूल, पंडुई, हाई स्कूल हाटी (काको), उत्क्रमित विद्यालय डेढ़सैया, रामकृष्ण परमहंस विद्यालय, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, मुरलीधर इंटर स्कूल, प्रतिभा पल्लवन मेमोरियल स्कूल, आदर्श मध्य विद्यालय ऊँटा एवं गौतम बुद्ध इंटर स्कूल में किया जाना है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय प्रथम पाली के लिए पूर्वाह्न 08:00 बजे तथा द्वितीय पाली के लिए अपराह्न 01:00 बजे निर्धारित किया गया है। प्रथम पाली के लिए पूर्वाह्न 09:00 बजे तथा द्वितीय पाली के लिए अपराह्न 02:00 बजे परीक्षा केन्द्रों का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ब्रीफिंग के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा को पूर्णतः कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों को आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी निगरानी, फोटोग्राफी एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा केन्द्र अथवा परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ऐसे किसी भी उपकरण के साथ पकड़े जाने पर संबंधित अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा तथा इसे कदाचार की श्रेणी में माना जाएगा। *स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे परीक्षा केन्द्रों पर प्रत्येक अभ्यर्थी की भौतिक जांच सुनिश्चित करें तथा किसी के पास लिखित सामग्री, सादा कागज, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, डिजिटल डायरी, पामटॉप, पीडीए अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न हों की पूर्णतः सत्यता की जाए। महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाएगी तथा हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाएगा।* जिला पदाधिकारी ने सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों पर मेडिकल किट, पेयजल, ओआरएस, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, समुचित प्रकाश व्यवस्था एवं जनरेटर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिया अग्निशमन पदाधिकारी को सभी परीक्षा केंद्रों को अग्नि सुरक्षा मानक के अनुरूप जांच करने का निर्देश किया। परीक्षा के सफल संचालन एवं त्वरित सूचना आदान-प्रदान हेतु अनुमंडल कार्यालय, जहानाबाद में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06114-223013 निर्धारित किया गया है। पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों एवं उसके आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों, पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सघन जांच कर सतत निगरानी रखने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। अंत में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षकों को समन्वित रूप से कार्य करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया। उक्त ब्रीफिंग में संयुक्त सचिव सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अपर समाहर्ता विभागीय जांच,सिविल सर्जन,अनुमंडल पदाधिकारी, सभी जोनल पदाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 12, 2026

सबका सम्मान जीवन आसान संकल्प के तहत आज के शुक्रवार के जनता दरबार में कुल 56 आवेदनों में की गई सुनवाई और समयबद्ध निष्पादन का जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया आश्वासन*

विभागीय निर्देशानुसार सभी तकनीकी एवं गैर तकनीकी, कार्यालयों, विभागों, शाखाओं तथा इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यालय प्रधान द्वारा प्रत्येक सप्ताह में सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई और निवारण किया जाता है।

आज दिनांक 12 जून, 2026 को इसी परिप्रेक्ष्य में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के साथ साथ अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा कुल 56 आवेदनों की सुनवाई आज के जनता दरबार में की गई। 
       
जिला पदाधिकारी द्वारा आज की जनसमस्याओं में 09 मामले अतिक्रमण वाद से संबंधित, 04 मामला भूमि विवाद, 01 मामला बंदोबस्ती पर्चा से संबंधित, 01 मामला नली गली से संबंधित, 04 मामला नल जल का, 02 मामला विद्युत विपत्र से संबंधित, 02 मामला समाजिक सुरक्षा पेंशन, 01 मामला सड़क निर्माण संबंधित, 03 मामला राशन कार्ड से संबंधित तथा 02 मामला परिमार्जन से संबंधित समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना गया। 

भूमि विवाद, अतिक्रमण समस्या तथा बंदोबस्ती पर्चा निर्गत जैसे प्राप्त आवेदनों को गंभीरता के साथ सुनते हुए स्थल भ्रमण कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश संबंधित अंचल पदाधिकारियों को दिया गया। राशन कार्ड मामलों में अनुमंडल पदाधिकारी, विद्युत मामलों में कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग, नल जल समस्या हेतु पएचइडी, पेंशन समस्या निदान हेतु सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य मामलों के समाधान हेतु सम्बन्धित पदाधिकारी को नियमानुसार जल्द निराकरण का निर्देश दिया गया। इसी तरह अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा भी जन शिकायत/ समस्या सुनवाई के दौरान निर्देशानुसार संबंधित पदाधिकारी को तुरंत निष्पादन हेतु कहा गया।      

आज के जनता दरबार मे जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के साथ साथ अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव सिन्हा, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच श्री विनय कुमार सिंह, सहायक निदेशक, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, श्रीमती विजेता रंजन, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई. सी. डी. एस. श्रीमती रचना, वरीय उप समाहर्ता, सुश्री होमा इरफ़ान, वरीय उप समाहर्ता, सुश्री नेहा सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

सबका सम्मान जीवन आसान संकल्प के तहत आज के शुक्रवार के जनता दरबार में कुल 56 आवेदनों में की गई सुनवाई और समयबद्ध निष्पादन का जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया आश्वासन* विभागीय निर्देशानुसार सभी तकनीकी एवं गैर तकनीकी, कार्यालयों, विभागों, शाखाओं तथा इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यालय प्रधान द्वारा प्रत्येक सप्ताह में सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई और निवारण किया जाता है। आज दिनांक 12 जून, 2026 को इसी परिप्रेक्ष्य में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के साथ साथ अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा कुल 56 आवेदनों की सुनवाई आज के जनता दरबार में की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा आज की जनसमस्याओं में 09 मामले अतिक्रमण वाद से संबंधित, 04 मामला भूमि विवाद, 01 मामला बंदोबस्ती पर्चा से संबंधित, 01 मामला नली गली से संबंधित, 04 मामला नल जल का, 02 मामला विद्युत विपत्र से संबंधित, 02 मामला समाजिक सुरक्षा पेंशन, 01 मामला सड़क निर्माण संबंधित, 03 मामला राशन कार्ड से संबंधित तथा 02 मामला परिमार्जन से संबंधित समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना गया। भूमि विवाद, अतिक्रमण समस्या तथा बंदोबस्ती पर्चा निर्गत जैसे प्राप्त आवेदनों को गंभीरता के साथ सुनते हुए स्थल भ्रमण कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश संबंधित अंचल पदाधिकारियों को दिया गया। राशन कार्ड मामलों में अनुमंडल पदाधिकारी, विद्युत मामलों में कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग, नल जल समस्या हेतु पएचइडी, पेंशन समस्या निदान हेतु सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य मामलों के समाधान हेतु सम्बन्धित पदाधिकारी को नियमानुसार जल्द निराकरण का निर्देश दिया गया। इसी तरह अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा भी जन शिकायत/ समस्या सुनवाई के दौरान निर्देशानुसार संबंधित पदाधिकारी को तुरंत निष्पादन हेतु कहा गया। आज के जनता दरबार मे जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के साथ साथ अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव सिन्हा, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच श्री विनय कुमार सिंह, सहायक निदेशक, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, श्रीमती विजेता रंजन, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई. सी. डी. एस. श्रीमती रचना, वरीय उप समाहर्ता, सुश्री होमा इरफ़ान, वरीय उप समाहर्ता, सुश्री नेहा सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar #सबका_सम्मान_जीवन_आसान Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 12, 2026

*कृषि कार्यशाला आयोजित कर प्राकृतिक खेती अपनाने को किसान को किया गया प्रेरित, स्वस्थ मिट्टी एवं स्वस्थ समाज की दिशा में कदम बढ़ाने का संदेश*

कृषि विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार आज दिनांक 12 जून, 2026 को आत्मा, जहानाबाद द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, गंधार में प्राकृतिक खेती विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य श्री धीरज कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा श्रीमती संभावना, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र गंधार डॉ. मुनेश्वर प्रसाद, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री श्री विजय कुमार सत्कार, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री विनोद कुमार, महामंत्री श्री रण विजय कुमार, श्री विश्वनाथ कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कृषि विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

उपस्थित कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को अधिक से अधिक प्राकृतिक खेती अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति लगातार प्रभावित होती है और  अधिक उत्पादन की होड़ में मिट्टी के स्वास्थ्य की अनदेखी का दुष्प्रभाव मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों पर पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्राकृतिक खेती न केवल भूमि की उर्वरता को बनाए रखती है बल्कि सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उत्पादन में भी सहायक है।

जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा ने बताया कि प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत वर्तमान में जहानाबाद जिले में 6 क्लस्टरों का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक क्लस्टर में 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 125 किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े हुए हैं। इस प्रकार जिले में कुल 300 हेक्टेयर क्षेत्र में 750 किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में दो अतिरिक्त क्लस्टरों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके चयन की प्रक्रिया प्रगति पर है।

कार्यशाला के दौरान वैज्ञानिक डॉ. वाजिद हसन, वर्षा कुमारी, डॉ. दिनेश महतो, डॉ. मनोज कुमार एवं सहायक निदेशक रसायन-सह-नोडल पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती मिशन सुश्री श्वेता प्रिया ने प्राकृतिक खेती की उपयोगिता एवं तकनीकों के संबंध में किसानों को देशी गाय आधारित कृषि प्रणाली अपनाने तथा जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी अर्क, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं अग्नेयास्त्र जैसे प्राकृतिक उत्पादों के निर्माण एवं उपयोग की विधियों से अवगत कराया।

विशेषज्ञों ने बताया कि नीम, गौमूत्र, गोबर, गुड़, बेसन एवं प्राकृतिक संसाधनों से तैयार जैविक उत्पादों के प्रयोग से रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम की जा सकती है तथा इससे उत्पादन लागत में भी कमी आती है तथा मिट्टी एवं जल संसाधनों का संरक्षण होता है तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं पौष्टिक खाद्यान्न उपलब्ध होता है।

कार्यशाला में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए भी किसानों को फलदार वृक्षों एवं बागवानी को बढ़ावा देने की सलाह भी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा वृक्षों की सूखी पत्तियों, टहनियों एवं फसल अवशेषों का उपयोग से प्राकृतिक खेती में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

प्रगतिशील कृषक श्री विश्वनाथ यादव एवं श्री शिव नारायण यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से लागत में कमी आती है, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है तथा उत्पादों की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

कार्यक्रम में कृषि सखियों, कृषि विज्ञान केंद्र एवं आत्मा के कर्मियों, विभिन्न जनप्रतिनिधियों तथा जिले के सैकड़ों महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*कृषि कार्यशाला आयोजित कर प्राकृतिक खेती अपनाने को किसान को किया गया प्रेरित, स्वस्थ मिट्टी एवं स्वस्थ समाज की दिशा में कदम बढ़ाने का संदेश* कृषि विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार आज दिनांक 12 जून, 2026 को आत्मा, जहानाबाद द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, गंधार में प्राकृतिक खेती विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य श्री धीरज कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा श्रीमती संभावना, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र गंधार डॉ. मुनेश्वर प्रसाद, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री श्री विजय कुमार सत्कार, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री विनोद कुमार, महामंत्री श्री रण विजय कुमार, श्री विश्वनाथ कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कृषि विशेषज्ञ उपस्थित रहे। उपस्थित कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को अधिक से अधिक प्राकृतिक खेती अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति लगातार प्रभावित होती है और अधिक उत्पादन की होड़ में मिट्टी के स्वास्थ्य की अनदेखी का दुष्प्रभाव मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों पर पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्राकृतिक खेती न केवल भूमि की उर्वरता को बनाए रखती है बल्कि सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उत्पादन में भी सहायक है। जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा ने बताया कि प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत वर्तमान में जहानाबाद जिले में 6 क्लस्टरों का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक क्लस्टर में 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 125 किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े हुए हैं। इस प्रकार जिले में कुल 300 हेक्टेयर क्षेत्र में 750 किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में दो अतिरिक्त क्लस्टरों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके चयन की प्रक्रिया प्रगति पर है। कार्यशाला के दौरान वैज्ञानिक डॉ. वाजिद हसन, वर्षा कुमारी, डॉ. दिनेश महतो, डॉ. मनोज कुमार एवं सहायक निदेशक रसायन-सह-नोडल पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती मिशन सुश्री श्वेता प्रिया ने प्राकृतिक खेती की उपयोगिता एवं तकनीकों के संबंध में किसानों को देशी गाय आधारित कृषि प्रणाली अपनाने तथा जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी अर्क, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं अग्नेयास्त्र जैसे प्राकृतिक उत्पादों के निर्माण एवं उपयोग की विधियों से अवगत कराया। विशेषज्ञों ने बताया कि नीम, गौमूत्र, गोबर, गुड़, बेसन एवं प्राकृतिक संसाधनों से तैयार जैविक उत्पादों के प्रयोग से रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम की जा सकती है तथा इससे उत्पादन लागत में भी कमी आती है तथा मिट्टी एवं जल संसाधनों का संरक्षण होता है तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं पौष्टिक खाद्यान्न उपलब्ध होता है। कार्यशाला में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए भी किसानों को फलदार वृक्षों एवं बागवानी को बढ़ावा देने की सलाह भी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा वृक्षों की सूखी पत्तियों, टहनियों एवं फसल अवशेषों का उपयोग से प्राकृतिक खेती में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्रगतिशील कृषक श्री विश्वनाथ यादव एवं श्री शिव नारायण यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से लागत में कमी आती है, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है तथा उत्पादों की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। कार्यक्रम में कृषि सखियों, कृषि विज्ञान केंद्र एवं आत्मा के कर्मियों, विभिन्न जनप्रतिनिधियों तथा जिले के सैकड़ों महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 12, 2026