भैंसदेही: धामनगांव में मां बेटी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, छः महिने के बेटे से उठा ममता का साया दिया कांधा,
भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के धामनगांव में मंगलवार को एक हदय विदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बुधवार सुबह मां बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। अंतिम संस्कार के दौरान मां बेटी को सीढ़ियों पर सुलाया गया अंतिम बिदाई में परिजनों ने छ महीने के बेटे को मां के अंतिम दर्शन कराए बेटे ने मां का आंचल थाम लिया। और मां को देखते रहा।