करछना: संजय नगर मोहल्ले में महिला ने लाज के बाथरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार को मोखर हरियाणा की रहने वाली रेखा पत्नी मनोज कुमार ने एक लॉज के बाथरूम के शावर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो फोरेंसिक विभाग टीम के साथ मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मृतिका के बहनों को देते हुए शव पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुट गई।