करछना: हनुमानपुर मोरी के पास सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
करछना क्षेत्र के हनुमानपुर मोरी के पास बृहस्पतिवार की रात चंदौली गांव निवासी अभिषेक मिश्रा पुत्र सुरेश चंद्र मिश्रा पेट्रोल लेकर बाइक से घर के लिए लौट रहा था। तभी अनियंत्रित बोलेरो ने ई रिक्शा में टक्कर मारा और ई रिक्शा मार्ग से गुजर रहे बाइक में जा गिरा। हादसे में बाइक चालक अभिषेक मिश्रा घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।