चूरू: सैनिक विश्राम गृह में कलक्टर के मुख्य आतिथ्य में भूतपूर्व सैनिक वेटरन्स दिवस समारोह हुआ
Churu, Churu | Jan 13, 2025 भारतीय सशस्त्र सेनाओं के भूतपूर्व सैनिक दिवस समारोह का आयोजन सोमवार को सैनिक विश्राम गृह में किया गया। इस दौरान शहीद वीरांगनाओं, गौरव सेनानियों का सम्मान किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से शाम 6 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा देश के वीर जवानों ने नागरिकों को महफूज वातावरण दिया है।